IPO का मतलब होता है इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial public offering). जब भी कोई कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होना चाहती है तो वह अपना आईपीओ लेकर आती है। यह एक तरह का ऑफर होता है, इसमें आप कंपनी के शेयर को लिस्ट होने से पहले तय कीमत पर खरीद सकते है। इसके साथ ही चुकी यह एक डिमांड और सप्लाई का खेल है,
इस वजह से इसके दाम बढ़ते और घटते भी है। इस वजह से इसमें फायदे और नुकसान दोनो की संभावना बनी रहती है। चुकी कंपनी पहली बार लिस्ट होने वाली होती है, इस वजह से प्रॉफिट की संभावना अधिक होती है। इसलिए लोग जोड़ो शोरो से आईपीओ में अप्लाई करते है और इसके बारे में जानना भी चाहते है।
2023 में आने वाले 10 जबरदस्त IPO
आज के इस आर्टिकल में हम Top 10 upcoming IPO in 2023 in Hindi जानेंगे। तो आईए करते है इसकी शुरुआत।
1. Mamaearth IPO
Mamaearth IPO इसी साल 2023 में लॉन्च होने वाला है। इसके पैरेंट कंपनी का नाम Honsa consumer limited है और इसकी स्थापना साल 2016 में हुई थी। इसके पास 5 अन्य ब्रांड भी है जो की इसी फील्ड में काम कर रहे है।
बात करे Mamaearth को तो यह एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो की नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है। यह मार्केट में सबसे बड़ा ब्यूटी प्रोडेक्ट के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसके एमडी वरुण अलघ है। अभी कंपनी ने आईपीओ का डेट और प्राइस बैंड के बारे में नही बताया है।
2. OYO IPO
OYO का नाम तो अपने सुना ही होगा। यह एक जानी मानी ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफार्म है। इसकी स्थापना आज से 11 वर्ष पूर्व 2012 में हुई थी। इसके फाउंडर का नाम रितेश अग्रवाल है। इसके पैरेंट कंपनी का नाम oravle private limited है। कंपनी ने अपने ड्राफ्ट में बताया है की वह इस आईपीओ से 8,430 करोड़ raise करने जा रही है। हालाकि इश्यू डेट और प्राइस बैंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही है की यह मई जून तक मार्केट में आएगा।
3. GO Digit IPO
Go डिजिट नए जमाने का ऑनलाइन इंश्योरेंस प्रोवाइडर है। इसके पैरेंट कंपनी का नाम go digit general insurance ltd है। इसके एमडी का नाम जसलीन कोहली है। यह एक लीडिंग डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी है। यह मोटर इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस के अलावा कई अन्य तरह की इंश्योरेंस उपलब्ध कराती है।
कंपनी का कहना है की यह टेक्नोलॉजी और इंश्योरेंस को एक साथ लोगो तक पहुंचा रहे है। और वह इस फील्ड में काफी तेजी से बढ़ रहे है। इसके आईपीओ के मार्केट में आने को संभावना साल के शुरू में ही है। हालाकि कंपनी ने इसपर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
4. Bajaj Energy IPO
बजाज एनर्जी लिमिटेड (BEL) और ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (LPGCL) उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा प्राइवेट थर्मल जेनरेशन कंपनी में से एक है। कम्पनी पूरे भारत में थर्मल पावर प्लांट संचालित कर रही है। बजाज के पास 450 मेगावाट कोल बेस्ड पावर प्लांट है जो की यूपी में 5 जगहों पर है। जबकि LPGCL के पास 1980 मेगावाट की क्षमता है।
आईपीओ के पैसे से बजाज अपने सहयोगी कंपनी LPGCL को अपने साथ merge करने को तैयार है। बजाज एनर्जी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इसके एमडी विनय सिंह है। इसके आईपीओ को इसी साल आना है, हालाकि इसके डेट को लेकर अभी भी कोई खास जानकारी नहीं है।
5. Go First IPO
GO first जो की पहले Go Air के नाम से जाना जाता था, यह एक ultra low cost carrier (ULCC) एयरलाइन है। यह एक जाना माना एयरलाइन सर्विसेज है। इसके विमान 28 डोमेस्टिक और 9 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तक जाते है। कंपनी की शुरुआत 2004 में हुई थी और इसके एमडी Nusli Neville Wadia है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 3600 करोड़ raise करने जा रही है। इसके आईपीओ के मार्केट में आने की अभी कोई संभावित तिथि नही है।
6. Emcure Pharmaceuticals IPO
Emcure Pharmaceuticals भारत के सबसे बड़ी फार्मा कंपनी में से एक है। इस कंपनी की शुरुआत 1981 में हुई थी और अभी के समय में यह गाइनेकोलॉजी, ब्लड रिलेटेड दवाइयों की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी फार्मा की दुनिया में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है और r&d समेत कई रिसर्च में भी शामिल है।
अभी हाल में emcure ने अपने covid 19 वैक्सीन के सप्लाई को 70 देशों तक पहुंचाया है। इसके आईपीओ के रिलीज होने की जनाकारी अभी नही है। कंपनी ने अपने पेपर सेबी को सबमिट कर दिया है और जल्द ही इसका आईपीओ भी मार्केट में आ सकता है।
7. Snapdeal IPO
Snapdeal एक जानी-मानी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है। जिसपर आप ऑनलाइन अलग अलग कैटेगरी के समान खरीद सकते है। जैसे की किताबे, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, यूटेंसिल्स इत्यादि। स्नैपडील की माने तो इनकी कंपनी tier 2 cities में काफी अच्छा कर रही है और जल्द ही यह अन्य जगहों पर भी अपनी पहचान बना लेगी।
इसकी स्थापना 2007 में ही हो गई थी। इसके फाउंडर और डायरेक्टर्स का नाम कुणाल बहल और रोहित बंसल है। कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए 1250 करोड़ रुपए इक्कठे करने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि स्नैपडील का आईपीओ साल के मध्य तक आएगा।
8. Pharmeasy IPO
Pharmeasy एक लीडिंग ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसके मदद से दवाइयों के साथ साथ लैब टेस्ट और डॉक्टर कंसल्टेशन भी लिया जा सकता है। इसकी शुरुआत dharmil sheth और डॉक्टर धवल शाह ने किया था। Phrameasy आज काफी तेजी से बढ़ने वाला ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसके साथ लाखो कस्टमर और हजारों स्टोर्स जुड़े हुए है।
Pharmeasy अपने इस आईपीओ के मदद से 6,250 करोड़ बटोरना चाहती है। इसका यूज कंपनी अपने बिजनेस को एक्सपैंड करने में करेगी। इसके आईपीओ के रिलीज होने की तारीख अभी जारी नही हुई है।
9. Boat IPO
Boat एक इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो एंड wearable बेस्ड कंपनी है। यह इयरफोन, स्पीकर, डिजिटल घड़ी इत्यादि बनाती है। इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। अभी के समय में यह एक बहुत बड़ी कंपनी है। इसके फाउंडर शार्क टैंक स्टार, अमन गुप्ता है। इन्होंने इस कंपनी की शुरुआत समीर मेहता के साथ किया था। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए फंड raise करने जा रही है। इसके आईपीओ में मार्केट में आने के आसार साल के अंत तक दिख रहा है।
10. Utkarsh Small Finance Bank IPO
Utkarsh small finance bank एक लीडिंग स्मॉल फाइनेंस बैंक है। इसका हेड ऑफिस वाराणसी, उत्तर प्रदेश में है। इसके 528 आउटलेट है जिसमे 8 हजार से भी अधिक कर्मचारी काम करते है। यह 18 स्टेट और कई यूनियन टेरिटरी में फैला हुआ है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सस्ते लोन दर और आसान बैंकिंग के लिए जाना जाता है। अपने आईपीओ के माध्यम से बैंक 1350 करोड़ raise करने जा रहा है। इसके आईपीओ के आने की संभावना साल 2023 के बीच में है।
Top 10 upcoming IPO in 2023 in Hindi FAQ
आईपीओ में अप्लाई कैसे कर सकते है?
आईपीओ में अप्लाई करने के लिए आपको किसी भी ब्रोकर के साथ डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होता है।
आईपीओ में अप्लाई करने के लिए कितने पैसों की आवश्यकता होती है?
इसमें आपको लॉट के लिए अप्लाई करना होता है। एक लॉट में आपको 14 से 15 हजार रूपए का शेयर होता हैं।
आईपीओ में प्राइस बैंड क्या होता है?
आईपीओ में प्राइस बैंड का मतलब आईपीओ के एक शेयर का प्राइस रेंज होता है।
क्या आईपीओ में अप्लाई करने पर आपको guaranteed एलॉटमेंट हो जाता है?
नही, यह रैंडम बेसिस पर होता है। आपको एलॉटमेंट मिल भी सकता है और नही भी।
DRHP क्या होता है?
Draft Red Herring Prospectus यह एक तरह का डॉक्यूमेंट होता है जो की कंपनी अपने आईपीओ को लॉन्च करने से पहले Sebi को सबमिट करती है।
Conclusion
आज के समय में आईपीओ काफी ज्यादा प्रचलित हो गए है। आज के इस आर्टिकल में हमने Top 10 upcoming IPO in 2023 in Hindi जाना। हमने इन आईपीओ के बाड़े में भी विस्तार से जाना। उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और आपको इससे बहुत कुछ जानने को मिला होगा। आप अपने विचार या फिर कोई सवाल हमे कॉमेंट कर के बता सकते है। मिलते है फिर एक और नए आर्टिकल के साथ। तब तक आप हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे।
अन्य पड़े :