Swing trading से पैसे कैसे कमाएं 2023 | Swing trading se paise kaise kamaye

ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग ये दो तरीके है जिससे आप शेयर मार्केट में पैसे कमा सकते है। जहा एक ओर आप इन्वेस्टमेंट में अपने पैसे महीनो और सालो के लिए इन्वेस्ट करते है तो वही ट्रेडिंग में आप एक दिन के इंवेस्टमेंट से ही पैसे कमा सकते है। ट्रेडिंग आज के समय में काफी ज्यादा यूज होने वाला सेगमेंट बन गया है। आज हम ऐसे ही एक बेहतरीन ट्रेडिंग के तरीके को जानेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल में स्विंग ट्रेडिंग के बारे में बताएंगे। हम इस आर्टिकल में Swing trading se paise kaise kamaye यह भी जानेंगे। तो आईए करते है इसकी शुरुआत। इससे पहले जान लेते है की swing trading क्या होता है?

Swing trading क्या होता है

Swing trading ट्रेडिंग का एक ऐसा तरीका है जिसमे आप शॉर्ट टर्म के लिए अपने पैसे इन्वेस्ट करते है और उससे पैसे कमाने की कोशिश करते है। यह एक दिन से लेकर 1 महीना तक चल सकता है। यह प्रंपागत इन्वेस्टमेंट से अलग, एक तरह का शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट होता है। आज के समय में स्विंग ट्रेडिंग काफी लोग करते है, वजह है इसमें कम समय में अच्छा प्रॉफिट का मिलना। आईए अब इसके फायदों पर एक नजर डाल लेते है। इसके बाद हम इससे पैसे कमाने के तरीको को भी जानेंगे। 

Swing trading के फायदे 

  1. कम समय में ज्यादा प्रॉफिट
    Swing trading में आप कम समय में ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते है। इससे आपका समय और इंवेस्टेड कैपिटल दोनो ही बचता है। आप बस शेयर के मूवमेंट को पकड़ते हुए अच्छा पैसा बना सकते है। 
  2. मार्केट वोलेटिलिट से बचाता है स्विंग ट्रेडिंग 
    Swing trading में आप काफी कम समय के लिए इन्वेस्टमेंट करते है, इस वजह से आप मार्केट वोलेटिलिट से भी बच जाते है। हालाकि volatility कभी भी आ सकती है लेकिन स्विंग ट्रेडिंग सामान्य इन्वेस्टमेंट से ज्यादा सुरक्षित रहता है। 
  3. कर सकते है टेंशन फ्री इन्वेस्टमेंट 
    सामान्य इन्वेस्टमेंट में आपको मार्केट पर नजर बनाए हुए रहना होता है कभी मार्केट ऊपर जाता है तो कभी नीचे, लेकिन स्विंग ट्रेडिंग में आप काफी कम समय तक मार्केट में रहते है और आपका टारगेट और स्टॉप लॉस आपके साथ रहता है। इसलिए इसे टेंशन फ्री इन्वेस्टमेंट कह सकते है। 
  4. फंडामेंटल की नही होती चिंता 
    जब आप इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको स्टॉक का फंडामेंटल को भी देखना होता है। लेकिन स्विंग ट्रेडिंग में बस आपको प्राइस मूवमेंट को देखना होता है। इसका फंडामेंटल से कुछ खास लेना देना नही होता। आपको बस स्टॉक का मूवमेंट को देखना होता है और आप इससे पैसे बना पाएंगे। 

Swing trading से पैसे कैसे कमाएं 

स्विंग ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए आपको स्विंग ट्रेडिंग करना आना चाहिए। इसके अलावा कुछ setups भी होते है जो आपको स्विंग ट्रेडिंग करने में मदद कर सकते है। अच्छे से स्विंग ट्रेडिंग करना एक कला है जो की प्रैक्टिस और जानकारी से ही आ सकता है। आईए जानते है की स्विंग ट्रेडिंग कैसे किया जाता और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। 

  1. स्टॉक का चुनाव

सबसे पहले आपको एक सही स्टॉक को चुनना होगा। आपको एक ऐसा स्टॉक चुनना है जिसमे मूवमेंट की संभावना हो। ऐसा स्टॉक जो न्यूज में हो या फिर ऐसा स्टॉक जो अपने हाई को ब्रेक कर रहा हो इसके अंदर आ सकते है। इसके अलावा वॉल्यूम के मदद से भी हम एक अच्छा स्टॉक चुन सकते है। एक सही स्टॉक चुनने के बाद इसके चार्ट को अच्छे से देखे। 

  1. चार्ट से ले मदद 

एक सही स्टॉक को चुनने के बाद आपको इसका चार्ट ओपन कर लेना चाहिए। इसके बाद आप कुछ इंडिकेटर का उपयोग कर सकते है जो आपको इसके मूवमेंट में बारे में आइडिया देंगे। हम आपके सहूलियत के लिए कुछ इंडिकेटर के नाम बता रहे है। जो किस इस प्रकार है:

Moving average

Relative strength index (RSI)

Volume

Support and Index

  1. एंट्री, टारगेट और स्टॉप लॉस तय करे

किसी भी ट्रेडिंग में यह सबसे महत्पूर्ण होता है। आपको अपना एंट्री प्राइस तय करना होगा। किसी भी प्राइस पर एंट्री लेने से बचें। इसके अलावा आपको अपना टारगेट और स्टॉप लॉस भी पहले से तय किए हुआ होना चाहिए। ऐसा करने पर ही आप कम रिस्क में अच्छा पैसा कमा पाएंगे। स्टॉप लॉस आपके लॉसेज को कम कर देता है। 

  1. रिस्क रिवार्ड ratio का रखे ध्यान 

अब आप एंट्री, टारगेट और स्टॉप लॉस तय कर चूक है। अब बस एंट्री करने की देरी है। लेकिन आप कितने शेयर खरीदेंगे? इसका जवाब रिस्क रिवार्ड में छुपा है। इसके अलावा आप कितना टारगेट और लॉस सेट करेंगे, यह भी इससे ही पता चलता है। आप अपने रिस्क रिवार्ड और फाइनेंस को देखते हुए ही शेयर को खरीदे। कितने शेयर खरीदने है और कितने पैसे यूज करने है यह सब अच्छे से सोच समझ कर ही करें। 

  1. रिवेंज ट्रेडिंग से बचे 

जब कभी हमे लॉस होता है, तो हम उस लॉस को कवर करने के लिए तुरंत फिर किसी स्टॉक में एंट्री ले लेते है। और कई बार फिर दुबारा लॉस बुक करना पर जाता है। इसे ही रिवेंज ट्रेडिंग कहा जाता है। इसलिए कभी भी लॉस होने पर अच्छे से प्लान करके एंट्री ले और रिवेंज ट्रेडिंग से बचे। 

FAQ : Swing trading से पैसे कैसे कमाएं 

Q : Swing trading कितने समय के लिए होता है? 

Ans: यह 1 दिन से लेकर कई सप्ताह तक का हो सकता है। 

Q : Swing trading से हम कितना कमा सकते है? 

Ans: अगर आप स्विंग ट्रेडिंग के तरीको को सीख जाते है तो आप आसानी से 10-15% का रिटर्न्स अपने इन्वेस्टेड कैपिटल पर पा सकते है। 

Q : स्विंग ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छा टाइम फ्रेम क्या है? 

Ans: ज्यादातर ट्रेडर इसके लिए डेली चार्ट पर 15 मिनट या फिर 1 घंटे का टाइम फ्रेम यूज करते है। 

Q : Swing trading और intraday में क्या अंतर है? 

Ans: Intraday में आपको खरीदे हुए शेयर को उसी बेचना होता है जबकि swing trading में आप इसे जब चाहे तब बेच सकते है। 

शेयर मार्केट अनिश्चितता के लिए जाना जाता है। यहां प्रॉफिट और लॉस दोनो की संभावना होती हैं। इस आर्टिकल का मकसद आपको स्विंग ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने का है। यह आर्टिकल और वेबसाइट किसी भी तरह का फाइनेंस एडवाइस नहीं दे रहा है।  प्रॉफिट और लॉस दोनो ही आपका है। हमारे इस आर्टिकल का मकसद आपतक बस जानकारी पहुंचाने का है। 

Conclusion

Swing trading आज के समय में काफी पॉपुलर होता जा रहा है। लोग इससे पैसे भी कमा रहे है। आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इससे पैसे कैसे कमाए यह बताया। हमने इस आर्टिकल में Swing trading se paise kaise kamaye यह विस्तार से जाना। उम्मीद है यह तरीके आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, हमे कॉमेंट में बताए। मिलते है फिर एक नए और बेहतरीन आर्टिकल के साथ, तब तक के लिए अलविदा। 

इन्हें भी पड़े :

Leave a Comment