म्यूचुअल फंड आज के समय में काफी चर्चा में है। हर कोई ही इसमें इन्वेस्ट करना चाह रहा है। इसे शेयर मार्केट का एक अच्छा अल्टरनेटिव भी माना जाता है। चुकी शेयर मार्केट में लोग इन्वेस्ट तो करना चाहते है लेकिन वहा रिस्क अधिक होता है। लेकिन एक अच्छा म्यूचुअल फंड कैसे चुने, मार्केट में कौन सा म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा है यह पता करना कोई आसान काम नही है।
इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Sabse best mutual fund kaunsa hai यह बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको एक best mutual fund कैसे चुने , लो रिस्क लो रिटर्न best mutual fund यह भी बताएंगे। तो आईए जानते है इसे।
Table of Contents
सबसे बेस्ट म्यूच्यूअल फण्ड कौन सा है
अलग अलग कैटेगरी से कुछ अच्छे और टॉप फंड्स को हमने शॉर्टलिस्ट किया है। हमने आपके लिए इसे दो भाग में बाट दिया है। पहले कैटेगरी में हमने लो रिटर्न लो रिस्क वाले म्यूचुअल फंड को रखा है। अगर आप कम रिस्क लेते हुए अच्छा रिटर्न पाना चाहते है तो आपको इस कैटेगरी के म्यूचुअल फंड्स को चुनना चाहिए। तो वही दूसरे कैटेगरी में हमने हाई रिटर्न हाई रिस्क वाले फंड्स को रखा है।
अगर आप हाई रिस्क को लिए हाई रिटर्न पाना चाहते है तो यह फंड आपके लिए ठीक रहेगा। एक बात हमेशा याद रखे हाई रिटर्न के साथ हाई रिस्क भी जुड़ा रहता है। इसलिए कोई भी इन्वेस्टमेंट अपने सोच समझ से करे। इस आर्टिकल का मकसद आपको जागरूक करने का है। यह कोई buy sell रिकमेंडेशन नही है। तो आईए जानते है इसे।
लो रिस्क लो रिटर्न म्यूचुअल फंड्स

1. Edelweiss arbitrage fund
यह एक हाइब्रिड फंड है जिसका सालाना रिटर्न 7.6% है। अगर आप लो रिस्क फंड की तलाश में है तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी 6,675 करोड़ का फंड मैनेज करती है और कॉन्स्टेंट रिटर्न भी देती आ रही है।
2. Tata arbitrage fund
Tata कम्पनी तो वैसे ही ट्रस्ट के लिए जानी जाती है। इसलिए लो रिस्क रिटर्न के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फंड ने 7,150 करोड़ का सालाना रिटर्न दिया है। कंपनी इस फंड में ₹7,150 करोड़ के फंड को मैनेज करती है।
3. Invesco India arbitrage fund
यह भी एक हाइब्रिड फंड है जिसका सालाना 8% तक का रिटर्न है। कंपनी लो रिस्क लो रिटर्न के मॉडल पर काम करती है और यह 6,983 करोड़ का फंड मैनेज करती है। लो रिस्क के साथ रिटर्न पाने के लिए इस फंड को आजमाया जा सकता है।
4. Nippon India Arbitrage fund
Nippon India हर कैटेगरी के म्यूचुअल फंड्स के लिए एक जाना माना नाम है। लो रिस्क के लिए यह फंड काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फंड ने सालाना 7.6% का रिटर्न दिया है। यह फंड 10,408 करोड़ के फंड को मैनेज कर रही है।
5. Axis Arbitrage fund
Axis बैंक प्राइवेट क्षेत्र का एक बहुत बड़ा बैंक है। म्यूचुअल फंड्स की दुनिया में भी यह एक अच्छा नाम है। axis Arbitrage fund लो रिस्क के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फंड 7.3% के सलाना रिटर्न के साथ चल रहा है। कंपनी ₹2,790 के फंड को मैनेज कर रही है।
हाई रिस्क हाई रिटर्न फंड्स
1. Quant small cap fund direct growth
हाई रिटर्न के लिए यह फंड काफी प्रचलित है। यह एक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड है। इसने बीते एक साल में 34.6% का रिटर्न दिया है। बात करे इसके 3 साल की तो इसने 48.2% का भरी भरकम रिटर्न दिया है। यह फंड 8075.14 करोड़ का फंड मैनेज कर रही है। म्यूचुअल फंड मार्केट में यह फंड काफी प्रचलित है।
2. ICICI prudential commodities fund direct growth
ICICI का यह फंड हाई रिटर्न के लिए जाना जाता है। इसने बीते एक वर्ष में 22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बात करे बीते 3 साल की तो इसने 43.9% का बंपर रिटर्न दिया है। इस फंड में आप मिनिमम 100 रुपए से एसआईपी शुरू कर सकते है।
3. Paragh parikh flexi cap fund direct growth
हाई रिटर्न की कैटेगरी में यह तीसरा नाम है। यह एक मल्टी कैप म्यूचुअल फंड है जिसने 21% का सालाना रिटर्न दिया है। इसने आप मिनिमम 1 हजार से एसआईपी शुरू कर सकते है। कंपनी म्यूचुअल फंड्स की एक दिग्गज ब्रांड है जो की इस फंड के माध्यम से 40 हजार से भी अधिक का फंड मैनेज करती है।
4. Nippon India small cap fund direct growth
स्मॉल कैप का यह म्यूचुअल फंड हाई रिटर्न का एक अच्छा विकल्प है। इस फंड ने बीते एक साल में 32.9% का काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इसने 3 वर्षो में तो 43% तक का रिटर्न दिया है। इसमें आप 100 रुपए से एसआईपी शुरू कर सकते हैं। यह फंड 36 हजार से भी ज्यादा का फंड मैनेज कर रही है।
5. Tata digital India fund direct growth
टाटा एक भरोसेमंद ब्रांड है। यह फंड thematic fund है जिसका मकसद डिजिटल कंपनियों में इन्वेस्ट का है। इसमें आप ₹150 से इन्वेस्टमेंट कर सकते है। इस फंड ने वार्षिक तौर पर 23 प्रतिशत तो वही 3 वर्ष में 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Sabse best mutual fund कैसे चुने
Sabse best mutual fund चुनने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी आवश्यक होता है। ऐसा करके ही आप अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट कर के अच्छा रिटर्न पा पाएंगे। आईए जानें है को किन बातों का रखना है ध्यान।
- कभी भी किसी म्यूचुअल फंड में उसके पास्ट रिकॉर्ड के आधार पर इन्वेस्ट न करे। पहले फंड को अच्छे से समझे फिर ही इन्वेस्ट करे।
- आप अपने इनकम का कुछ प्रतिशत ही इन्वेस्ट करे। कभी भी पूरा पैसा या अधिक पैसा इन्वेस्ट नही करना चाहिए।
- आप जिस भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करे इसके एक्सपेंस रेश्यो और चार्जेस को जरूर चेक करे।
- अधिक रिटर्न के लालच में किसी म्यूचुअल फंड में न घुसे। इससे आपको नुकसान होने की ज्यादा संभावना बन जाती है।
Sabse best mutual fund: Conclusion
दोस्तो, आज का यह आर्टिकल अब समाप्ति की ओर है। आज के इस आर्टिकल में हमने म्यूचुअल फंड के बारे में जाना। हमने जाना की मार्केट में Sabse best mutual fund kaunsa hai. उम्मीद है यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और आप एक सही निवेश कर पाएंगे। ध्यान दे को यह आर्टिकल सिर्फ आपके जागरूकता के लिए है।
निवेश और इससे जुड़े सभी चीजे में आपको अपने रिस्क अपेटाइट और अपने निवेश के लक्ष्य को ध्यान में रख कर करना चाहिए। हमारा यह आर्टिकल सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए है। मिलते है फिर एक नए और बेहतरीन आर्टिकल के साथ तब तक के लिए अलविदा।
यह भी पढ़ें
- Vishnu Prakash R Punglia IPO Detail in hindi 2023
- What is portfolio in share market | शेयर मार्केट में पोर्टफोलियो कैसे बनाएं
- Stock Market में हेजिंग क्या है 2023 | Hedging Meaning In Stock Market In Hindi
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. म्यूचुअल फंड क्या होता है?
म्यूचुअल फंड एक ऐसा कलेक्टिव फंड होता है जिसे एक्सपर्ट शेयर मार्केट और मनी मार्केट में इन्वेस्ट करते है। आप अपने पैसे इसमें निवेश कर सकते है फिर आपके पैसों को एक्सपर्ट मार्केट में निवेश करते है।
2. म्यूचुअल फंड में निवेश के क्या प्रकार है?
आप lump sum amount (एक बार निवेश) कर सकते है या फिर एसआईपी (हर महीने निवेश) भी कर सकते है।
3. मार्केट में Sabse best mutual fund kaunsa hai?
अगर आप Sabse best mutual fund kaunsa hai के बारे में जानना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी ऊपर आर्टिकल में बताई गई है
4. best mutual fund को कैसे खरीद सकते है?
आप इसे किसी भी म्यूचुअल फंड कंपनी के प्लेटफार्म से या आप अपने स्टॉक ब्रोकर के मदद से भी खरीद सकते है।
5. म्यूचुअल फंड में एक्सपेंस रेश्यो क्या होता है?
यह वह अमाउंट है जो को म्यूचुअल फंड कंपनी उस फंड को चलाने में खर्च करता है। यह अमूमन 1% से कम ही होता हैं।
Q6. लो रिस्क लो रिटर्न best mutual fund कौन से हैं ?
लो रिस्क लो रिटर्न best mutual fund : Axis Arbitrage fund, Nippon India Arbitrage fund, Invesco India arbitrage fund, Tata arbitrage fund, Edelweiss arbitrage fund हैं