आज के समय में लोग शेयर मार्केट से काफी तेजी से जुड़ रहे है। लोग इन्वेस्टमेंट के साथ साथ ट्रेडिंग को भी अपना रहे है। Option trading भी ट्रेडिंग का ही एक हिस्सा है। काफी लोग ऑप्शन ट्रेडिंग करना तो चाहते है लेकिन जानकारी के कमी की वजह से नही कर पाते या करते भी है तो नुकसान कर लेते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको option trading के बारे मे बताएंगे। हम आपको Options Trading se Paise Kaise Kamaye यह भी बताएंगे। तो आईए सबसे पहले ऑप्शन ट्रेडिंग क्या होता है जान लेते है। इसके बाद इससे पैसे कमाने के तरीको को भी जानेंगे।
Table of Contents
Option trading क्या होता है?
Option trading एक तरह का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट होता है जहा आप फ्यूचर में शेयर या इंडेक्स के परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाते है। इसमें आपको Call और Put ऑप्शन खरीदना और बेचना होता है। अगर आपको लगता है कि मार्केट ऊपर जाएगा तो आप कॉल ऑप्शन खरीद कर पैसे कमा सकते हैं और अगर आपको लगता है की मार्केट में गिरावट आएगी तो आप put ऑप्शन खरीद के पैसे कमा सकते है। कॉल और पुट दोनो में ही आपको buy और sell ऑप्शन मिलता है।
हालाकि यह जितना आसान दिख रहा है उतना है नहीं। यह काफी मुश्किल काम माना जाता है। चुकी इसमें पैसे गवाने की भी काफी हद तक संभावना होती है। इसमें बहुत कम समय में ढेर सारे पैसे कमाए जा सकते है और ठीक इसका उल्टा गवाया भी जा सकता है।
आप इसमें Call के अंदर buy और sell दोनो कर सकते है। ठीक इसी तरह put के अंदर आप buy और सेल दोनो कर सकते है।
Option trading के फायदे
ऑप्शन ट्रेडिंग में आप काफी अधिक अमाउंट के शेयर को काफी कम पैसे में ट्रेड कर पाएंगे। चुकी इसमें आपको कुल शेयर के प्राइस को जगह प्रीमियम अमाउंट देना होता है जो की टोटल अमाउंट का मात्र कुछ पर्सेंट होता है।
एक दिन में आप अपने ट्रेडिंग अमाउंट को कई गुना कर सकते है। हालाकि इसके लिए आपको इसे अच्छे से सीखना होगा पहले।
इसमें काफी अधिक लिक्विडिटी और volatility होती है। इसलिए पैसे कमाने के बहुत चांसेज होते है।
ऐसा नही है की ऑप्शन ट्रेडिंग में सिर्फ फायदे होते है। कई लोग इसमें अपना पूरा पैसा गवा भी देते है। हर चीज की तरह इसका भी फायदा और नुकसान दोनो है। इसलिए आप इसे सीख कर ही आजमाए। सही से सीखने के बाद आप ऑप्शन में भी पैसे कमा पाएंगे। आईए अब हम इससे पैसे कमाने के तरीको को जान लेते है। यह तरीके आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।
इन्हें भी पड़े :
Options Trading se Paise Kaise Kamaye
- सीखने से करे शुरुवात
Option trading में पैसे कमाने के लिए सबसे जरूरी है की आप इसे पहले अच्छे से सीख ले फिर ही इसमें एंट्री ले। इसके लिए आप यूट्यूब का सहारा ले सकते है। या आप किसी कोर्स को भी ज्वाइन सकते है। कई सारे कोर्स आपको फ्री में भी मिल जाएंगी। सीख कर इस फील्ड में उतरने से आप एक सेफ साइड में रहेंगे और इससे ढेरो पैसे कमा पाएंगे।
- पेपर ट्रेडिंग का के सहारा
पेपर ट्रेडिंग का मतलब होता है डमी ट्रेडिंग। इसके लिए आपको ऑनलाइन ढेरो वेबसाइट ऐप मिल जाएंगे जहा आप डमी ट्रेडिंग करने बिना अपने पैसे गवाए सीख पाएंगे। इंसान गलतियों से सीखता है लेकिन आप बिना पैसे गवाए भी अपने गलतियों से सीख पाएंगे। यह तरीका नए लोगो के साथ साथ experience लोगो के लिए भी काफी अच्छा है। एक्सपर्ट्स भी इसकी सलाह देते है चुकी इसमें आप बिना नुकसान के सिख सकते है।
- सही ब्रोकर का करे चुनाव
ऑप्शन ट्रेडिंग में आपको ढेर सारा ब्रोकरेज देना पर सकता है। ब्रोकरेज का मतलब है चार्जेस जो आपका ऐप यानी ब्रोकर आपसे लेता हैं। इसलिए आप एक सही ब्रोकरेज का चुनाव करे। ऐसा करने से आप अपना ढेर सारा पैसा बचा पाएंगे। और अल्टीमेटली ज्यादा कमा पाएंगे। आज कई सारे डिस्काउंट ब्रोकर मार्केट में आ गए है जो आपको कम ब्रोकरेज में सारी सुविधाएं देते है। इसलिए एक सही ब्रोकर का चुनाव इसके लिए आवश्यक है।
- स्टॉपलॉस और टारगेट प्राइस सेट करे
कई बार ऐसा होता है की ट्रेड हमारे सोच के विपरित जाने लगता है। ऐसे में हम कई बार ज्यादा ऑप्टिमिस्टिक हो जाते है और सोचते है की प्राइस फिर ऊपर आएगा। लेकिन ऐसा होता नहीं और हमे भारी लॉस हो जाता है। ऐसे में एक स्टॉपलॉस हमारे लॉस को कम कर देता है। ऐसे ही हमे टारगेट प्राइस भी सेट करना चाहिए क्युकी कई बार हम ज्यादा लालच में अपने कमाए हुए पैसे भी गवा देते है। इसलिए न ऑप्शन ट्रेडिंग में बल्कि किसी भी ट्रेडिंग में स्टॉपलॉस और टारगेट प्राइस जरूर सेट करे।
- एक्सपायरी डेट का रखे ध्यान
ऑप्शन ट्रेडर को एक्सपायरी डेट का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। इस समय तक आपको अपना ऑप्शन क्लोज कर देना होना चाहिए। इस समय वोलेटिलिटी भी काफी होती है इसलिए अगर आपका पोजिशन इस समय तक ओपन है तो ध्यान रखे और समझदारी से ट्रेड करे। कभी भी एक्सपायरी डेट तक का इंतजार न करे क्युकी इससे लॉसेस के चांसेज भी बढ़ जाते है।
Note:- शेयर बाजार जोखिम से भरा माना जाता है। इसमें रिस्क और रिवार्ड दोनो ही मिलता रहता है। इसलिए व्यक्ति अपने फायदे नुकसान को सही से देखे। किसी भी प्रकार के लाभ हानि में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। हमारा यह आर्टिकल और वेबसाइट सिर्फ जानकारी के लिए है। हमने यह आर्टिकल आपको जागरूक करने मात्र के लिए लिखा है। इसलिए आप अपने विवेक से काम ले। और सीखे फिर ही इस फील्ड में उतरे।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने ऑप्शन ट्रेडिंग के बारे में जाना। हमने Options Trading se Paise Kaise Kamaye यह भी जाना। हमने इससे जुड़े कई तरह के टिप्स को भी जाना। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे जरूर बताए। अगर आप कुछ पूछना चाहते है या बताना चाहते है तो भी हमे कॉमेंट कर के बताए। ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल पाने के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे और इसे बुकमार्क करले। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिया बाय बाय ।
इन्हें भी पड़े :