Index fund क्या होता है | Index fund में निवेश कैसे करे? 2023

Index fund क्या होता है : शेयर मार्केट हर किसी को समझ नही आ सकता। वजह है इसमें होने वाले उतार चढ़ाव और नियमित बदलाव, लेकिन आज के इस दौर में हर कोई इन्वेस्ट करना चाहता है। इन सभी चीजों को देखकर ही एक्सपर्ट हमे म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने की सलाह देते है। परंतु आज के समय में म्यूचुअल फंड्स भी  मार्केट के उतार चढ़ाव के साथ कम रिटर्न्स दे पा रहे है। इसी वजह से अब लोग एक नए ऑल्टरनेटिव की तरफ तेजी से बढ़ रहे है। इसका नाम है इंडेक्स फंड, यह इंडेक्स फंड भी म्यूचुअल फंड्स की तरह ही है लेकिन इसके कई फायदे है।

आज के समय में इंडेक्स फंड्स को जानना जरूरी है क्योंकि यह एक अच्छा इन्वेस्टमेंट में मदद कर सकता है। तो अगर आप एक अच्छा इन्वेस्टमेट के बारे में सोच रहे है या फिर आप सीधे इंडेक्स फंड्स के बारे में जानना चाह रहे है, तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आईए सबसे पहले Index fund क्या होता है जान लेते है। 

Index fund क्या है?

Index fund क्या होता है : इंडेक्स फंड म्यूचुअल फंड्स की तरह ही होता है, जहां आपका पैसा किसी खास इंडेक्स में निवेश किया जाता है। जहा एक और आप म्यूचुअल फंड्स में पैसा निवेश करने के साथ पैसा का कहा निवेश करना है? कैसे करना है? सब कुछ फंड्स मैनेजर पर छोर देते है। तो वही इंडेक्स फंड्स में आप अपने पैसा के लिए सेक्टर खुद चुन सकते है।

जैसे मान लीजिए अपने इन्वेस्टमेंट के लिए निफ्टी 50 इंडेक्स फंड्स को चुना तो आपके द्वारा निवेश किए गए सारे पैसे निफ्टी 50 के सभी शेयर्स में उसके वेटेज के अनुसार निवेश कर दिए जाएंगे। इसके कई फायदे है और कुछ नुकसान भी। आईए सबसे पहले आपको ये समझते है की Index fund म्यूचुअल फंड्स से कैसे अलग है। 

Index fund Vs Mutual fund in Hindi

Index fund और Mutual fund दोनो ही एक तरह की इन्वेस्टमेंट स्कीम है। दोनो में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते है। दोनो में इन्वेस्ट करने के लिए आपको शेयर मार्केट का एक्सपर्ट होने की आवश्यकता नही है। इसे फंड मैनेजर के द्वारा संचालित किया जाता है। जहा एक और म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट किए हुए पैसे को फंड मैनेजर अपने ज्ञान के अनुसार कही भी इन्वेस्ट कर सकता है। तो वही इंडेक्स फंड में आप अपने हिसाब से इंडेक्स चुन सकते है,

जैसे मान लीजिए आपको लगता है की आने वाले समय ने बैंकिंग सेक्टर अच्छा परफॉम करेगा तो आप बैंक निफ्टी फंड्स में इन्वेस्ट कर सकते है। इसी तरह अगर आपको लगता है की आने वाले समय ने निफ्टी 50 अच्छा परफॉर्म करेगा तो आप निफ्टी 50 फंड्स में इन्वेस्ट कर सकते है। जहा एक और म्यूचुअल फंड्स में ज्यादा रिटर्न के साथ ज्यादा जोखिम बना रहता है, तो वही आप इंडेक्स फंड्स में कम जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न्स कमा सकते है। 

Index fund में invest कैसे करे?

अब जब आप इंडेक्स फंड्स के बारे में जान चुके है, तो सबसे पहला सवाल आपके दिमाग में आएगा की Index fund में invest कैसे करे? तो आईए हम आपको इसकी प्रक्रिया को बताते है। 
इंडेक्स फंड्स में निवेश करने के लिए आप फंड ऑफ हाउस की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते है या फिर आप किसी भी ब्रोकर के ऐप के मदद से भी इसमें इन्वेस्टनेट कर सकते है। यहा पर आप सभी इंडेक्स फंड्स के परफॉर्मेंस को चेक कर सकते है। इसके साथ ही आप इसमें एसआईपी समेत कई अन्य तरह के इन्वेस्टमेंट प्लान कर सकते है। 

Best index fund in Hindi in 2022

जब भी आप Index fund में इनवेस्ट करने जाए तो सभी फंड्स के परफॉर्मेंस को जरूर चेक करे। और  सबसे जरूरी बात किसी भी फंड्स के पास्ट परफॉर्मेंस के आधार पर उसके फ्यूचर परफॉर्मेंस को लेकर आश्वस्त न हो। चुकी, शेयर मार्केट जोखिम और रिवार्ड्स दोनो के लिए जाना जाता है, इसलिए हमेशा रिस्क को देखकर की निवेश करे तभी आप एक अच्छा रिवार्ड ले पाएंगे। आपके सहूलियत के लिए यहां Best index fund को दिया जा रहा है। इसके मदद से आप अपने इन्वेस्टमेंट की राह में आगे बढ़ पाएंगे। इसके साथ ही आप कुछ अच्छे index fund को जान पाएंगे। 

  • यूटीआई निफ्टी फंड- डायरेक्ट
  • एलआईसी म्यूचुअल फंड्स सेंसेक्स
  • निप्पोन इंडिया इंडेक्स फंड्स
  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी नेक्स्ट 50
  • एचडीएफसी इंडेक्स फंड्स- निफ्टी प्लान- डायरेक्ट प्लान 
  • एसबीआई निफ्टी इंडेक्स फंड
  • आईडीएफसी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड्स 

दोस्तो, अब तक हमने आपको Index fund से जुड़े हुए कई सवालों के जवाब दे दिए है। एक अच्छा इन्वेस्टमेंट एक दिन में नही किया जा सकता है। इसे धीरे धीरे समझ कर करना होता है। आईए अब आपको इंडेक्स फंड्स से जुड़े कुछ बार-बार पूछे जाने वाले सवाल और उसके जवाब बताते है। ये सवाल और जवाब आपको आपके Index fund इन्वेस्टमेंट में मदद करेंगे। 

FAQ : Index fund से जुड़े कुछ सवाल के जवाब :

Q : Index fund क्या होता है?

Ans : इंडेक्स फंड्स भी एक तरह का म्यूचुअल फंड्स होता है, जिसमे आपके पैसे फंड्स मैनेजर के द्वारा इन्वेस्ट किया जाता है। हालाकि म्यूचुअल फंड्स के उल्ट इसमें आप अपने अनुसार सेक्टर यानी इंडेक्स चुन सकते है। 

Q : क्या Index fund , Mutual fund है?

Ans : Index fund को म्यूचुअल फंड का पार्ट्स कह सकते है, लेकिन वास्तव में दोनो अलग अलग है। दोनो का अपना महत्व है। 

Q : Index funds और mutual funds दोनो में से कोन सा अच्छा है?

Ans : Index fund और mutual fund दोनो एक तरह की फंड स्कीम है। दोनो के अपने फायदे नुकसान है, अगर आप कम रिस्क में अच्छा रिटर्न्स चाहते है तो इंडेक्स फंड्स आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। 

Q : Index fund में कितना रिटर्न्स मिलता है?

Ans : किसी भी Index का रिटर्न या परफॉर्मेंस आप उसके ऑफिशियल वेसबाइट पर या एनएसई, बीएसई की वेबसाइट पर चेक कर सकते है। अमूमन आप इसमें ऑन एवरेज 5 से 10% सालाना रिटर्न्स कमा सकते है। 

Q : Index fund में कितना खर्च होता है?

Ans : इसमें आपको बहुत कम खर्च करना पड़ता है, तकरीबन 0.20 से 0.40%। चुकी इसको पैसिवली मैनेज किया जाता है, अत: खर्च यानी चार्जेस कम लगते है। 

Q : Top index fund इन 2022

Ans : हमने इसके बारे में आपको आर्टिकल के मध्य में विस्तार से बताया है। रेफरेंस के लिए आप इस लिस्ट को देखे। यूटीआई निफ्टी फंड- डायरेक्ट, एलआईसी म्यूचुअल फंड्स सेंसेक्स ,निप्पोन इंडिया इंडेक्स फंड्स

दोस्तों, आज के समय में Index fund काफी प्रचलित हो रहा है। लोग इसमें बढ़ चढ़कर इन्वेस्टमेंट कर रहे है, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने इंडेक्स फंड्स को लेकर आपके मन में उठ रहे हर सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। अगर आपके पास इससे जुड़ा कोई सवाल हो तो आप हमे कमेंट करके बताए। इसके साथ ही आप अपने सुझाव या शिकायत भी कमेंट के माध्यम से दर्ज कर सकते है। उम्मीद है यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा, इसे अपने मित्रो के साथ शेयर करना ना भूले। मिलते है ऐसे ही कुछ जानकारी से भरे हुए आर्टिकल के साथ, तब तक आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करके जुड़े रहे।

इन्हें भी पड़े :

Leave a Comment