Crypto Credit Card क्या होता है | Crypto Credit Card के लिए कैसे अप्लाई करे 2023

क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड पूरी जानकारी हिन्दी में : आज के समय में लोगो में क्रिप्टो के प्रति काफी रुचि देखी जा रही है। यह Glabal स्तर पर काफी प्रचलित हो रहा है। क्रिप्टो एक Virtual Currency है जिसका फिजिकल फॉर्म नही है। इसमें आपको वर्चुअल कॉइन मिलता है जिसको आप वर्चुअली खरीद और बेच rसकते है। हर रोज ही नए नए तरह के कॉइन मार्केट में आ रहे है। हाल के समय में क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड का चलन भी बढ़ रहा है। यह अन्य क्रेडिट कार्ड की तरह ही वर्क करता है। 

अगर आप जानना चाहते है की क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड क्या होता है,  और क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करे | crypto credit card apply online तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आईए सबसे पहले इसके बारे में विस्तार पूर्वक जान लेते है। फिर इसे अप्लाई करना सीखेंगे।

crypto credit card क्या होता है (What is crypto credit card)

Crypto Credit Card क्या होता है : क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड बिलकुल आम क्रेडिट कार्ड के जैसे ही होते है, बस इसमें आपको पैसे की जगह क्रिप्टो से लेन देन करना होता है। हाल के समयों में कई कंपनिया क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर रही है। क्रिप्टो में रुचि रखने वाले लोग इस कार्ड के तरफ काफी मात्रा में आकर्षित हो रहे है। इसमें मिलने वाले रिवार्ड्स और कैशबैक इसकी और प्रचलित बना रहे है। क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाली कंपनिया इसे प्रमोट करने के लिए काफी अच्छा खासा कैशबैक दे रही है। 

हर कंपनी अपने कार्ड को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचने में लगी है।  जैमिनी नामक कम्पनी अपने क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड के हर बिटकॉइन ट्रांजेक्शन पर 3% पेबैक पॉइंट दे रही है। वही इसी प्रकार ब्लॉकफाई नाम की कंपनी आपको हर ट्रांजेक्शन पर 1.5% का कैशबैक दे रही है। लोगो को भी यह कार्ड काफी भा रहा है और लोग बढ़ चढ़ कर इस कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे है। 

Crypto credit card Charges

क्रेडिट कार्ड कंपनियों की तरह ही क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड कंपनिया भी रिपेमेंट लेट होने पर बहुत ज्यादा चार्ज लेती है। हालाकि इसका यूज करने पर आपको कोई चार्ज नही देना होता हैं। इसलिए यूजर्स को चाहिए की रिपेमेंट समय से पहले कर ले। अमूमन लेट फाईन के तौर पर आपको 2% से अधिक का फाईन देना पड़ सकता है। 

Crypto Credit Card के लिए कैसे अप्लाई करे 

क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड क्रिप्टो की दुनिया में एक नया अध्याय है। क्रिप्टो अब बैंकिंग वर्ल्ड से कदम से कदम मिला कर चल रहा हैं। हालाकि इसके बारे में अभी कुछ ज्यादा डिटेल्स उपलब्ध नही है। आने वाले समय क्रिप्टो के लिए कैसे होगा, क्या इसका फ्यूचर अच्छा होगा या बुरा। कई सरकारें इसे मान्यते दे रही है तो कई इसे बैन कर रही है। 

अभी सोफी, जैमिनी, नेक्सो कार्ड और ब्लॉकफाई जैसी कंपनियां क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा रही है। इसको अप्लाई करने के लिए आप इनके वेबसाईट को विजिट कर सकते है। इन कंपनियों के वेबसाइट से आप इसे आसानी से अप्लाई कर पाएंगे। अप्लाई करने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए जो कुछ इस प्रकार से है:-

Crypto Credit Card Apply करने से पहले इन चीज़ों का रखे ध्यान 

  • कैशबैक और पेबैक पाउंट्स
  • जैसा की आप जानते ही है की क्रेडिट कंपनिया आपको कार्ड के प्रयोग के लिए कैशबैक और पेबैक पॉइंट्स देती है। तो आप भी क्रिप्टो कार्ड अप्लाई करने से पहले ऐसे ऑफर्स को देख ले।
  • यूसेज चार्जेस
  • क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने से पहले उसके यूसेज से जुड़ा अगर कोई चार्जेस हो तो इसे समझ कर ही अप्लाई करे। अगर चार्जेस न हो तो ज्यादा अच्छा रहता है। 
  • लेट पेमेंट चार्जेस
  • हर क्रेडिट कंपनिया लेट पेमेंट चार्ज करती है, इसलिए लेट पेमेंट चार्जेस और रिपेमेंट का टाइम टेबल अच्छे से समझ कर ही अप्लाई करे।

हिडेन चार्जेस

क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने से पूर्व यह जानना सबसे जरूरी चीज है। कई बार कंपनिया अलग अलग तरह के चार्जेस लगा देती है, जिसके बारे में आप जानते भी नहीं होते। इसलिए इस तरह के चार्जेस को अवश्य पता कर के ही अप्लाई करे।

दोस्तो, क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड | crypto credit card  क्रिप्टो की दुनिया में एक उभरता हुआ नाम है। इसको जानना बहुत आवश्यक है, भले आप इसके लिए अप्लाई कर रहे हो या न। इस आर्टिकल में हमने इससे जुड़े हुए हर सवाल का जवाब दिया है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो नीचे कॉमेंट कर के अवश्य बताते। इसके साथ ऐसे ही ऐसे ही बेहतरीन और जानकारी से भरे आर्टिकल के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे और इसे शेयर करना ना भूले।

इन्हें भी पड़े :

Leave a Comment