सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड 2023 | सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड कौनसे है

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड : शेयर मार्केट के वोलेटिलिटी को हर कोई नही समझ सकता। और कौन से शेयर का दाम बढ़ा किसका घटा इसको ट्रैक करना भी मुश्किल होता है। इसलिए बहुत से लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की जगह म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर दिए है। लेकिन आखिर यह म्यूचुअल फंड होता क्या है। इस सवाल का जवाब हम आज के इस आर्टिकल में जानने जा रहे है। इसके बाद हम कुछ टॉप म्यूचुअल फंड्स के बारे में भी जानेंगे। तो आईए बिना किसी देर के इसकी शुरुवात करते है। 

म्यूचुअल फंड्स क्या होता है?

म्यूचुअल फंड एक तरह का स्कीम है जिसमे फंड मैनेजर्स और बाजार के एक्सपर्ट एक साथ बहुत से लोगो के पैसे को इन्वेस्ट करते है। यह इन्वेस्टमेंट शेयर मार्केट, बॉन्ड, और कई फाइनेंशियल चीजों में किया जाता है। यह अन्य इन्वेस्टमेंट या फिर यूं कहे की पर्सनल इन्वेस्टमेंट से सेफ होता है, चुकी इसमें एक्सपर्ट इन्वेस्टमेंट करते है। आईए आपको कुछ म्यूचुअल फंड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टर्म के बारे में बताते है। इसके बाद हम कुछ सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम के बारे में जानेंगे।

म्यूचुअल फंड से जुड़े कुछ टर्म 

  1. Nav 
    म्यूचुअल फंड में जब आप कोई फंड में इन्वेस्टमेंट करते है, तो इससे उसके यूनिट के वैल्यू का पता चलता है। 
  2. Expense ratio
    इससे हमे यह पता चलता है की जिस भी म्यूचुअल फंड में हम निवेश करेंगे वह आपसे इसके लिए कितना फी चार्ज करेगा। यह अमूमन 1 प्रतिशत या इससे कम ही होता है। 
  3. Cash holding

इससे हमे यह पता चलता है की म्यूचुअल फंड की कंपनी कितना कैश अपने पास बिना इन्वेस्टमेंट के रख रही है। 

  1. Exit load

अगर आप एक तय सीमा से पहले अपने इन्वेस्टमेंट म्यूचुअल फंड से निकालते है तो अपने फंड का कुछ प्रतिशत चार्ज में देने होते है। यह अमूमन 1% के आस पास होता है। इसे ही exit load कहा जाता है।

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड

म्यूचुअल फंड्स को सेफ इन्वेस्टमेंट भी कहा जाता है। लेकिन अगर आप सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड्स की बात करे तो एक बात तो साफ है को यह रिस्की भी बहुत होते है। इसलिए इनमे इन्वेस्टमेंट करने से पहले एक बार आप इसकी अच्छे से जांच अवश्य करले। आईए जानते है सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड के बारे में। 

और पड़े :

Quant small cap fund 

इस सूची में नंबर 1 पर है क्वांट स्मॉल कैप फंड। बीते एक साल में इसने 27 परसेंट से भी अधिक का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 4 हजार करोड़  से भी अधिक का फंड इन्वेस्टेड है। यह पूरा अमाउंट मेटल, एनर्जी, फाइनेंस, कंज्यूमर स्टेपल्स, सर्विसेज आदि सेक्टर में इन्वेस्टेड है। इसमें आप मिनिमम 1000 रुपए से भी इन्वेस्टमेंट स्टार्ट कर सकते है। रिस्क की बात करे तो यह काफी रिस्की है लेकिन अधिक रिटर्न की आस रखने वाले लोगो के लिए यह एक टॉप च्वाइस साबित हो सकता है। 

मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट: ₹1000
एक्सपेंस रेश्यो: 0.62% 
कैश होल्डिंग: 1.84%
स्कीम एसेट्स साइज: 4091.51 करोड़ 

ICICI prudential commodities fund 

ICICI भारत का एक जान माना बैंक है और फाइनेंस सेक्टर का लीडर भी है। यह फंड अपने हाई रिटर्न के लिए जाना जाता है। बात करे इसके सालाना रिटर्न की तो इसने बीते एक साल में 13 परसेंट से भी अधिक का रिटर्न दिया हुआ है। इस स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए से भी इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते है। इसके हाईएस्ट रिटर्न की बात करे तो इसने बीते 3 साल में तकरीबन 50 प्रतिशत का रिटर्न दिया हुआ है। 

मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट: ₹100
एक्सपेंस रेश्यो: 0.86 % 
कैश होल्डिंग: 10.01%
स्कीम एसेट्स साइज: 927.88 करोड़ 

Nippon India small cap fund 

Nippon India एक जानी मानी म्यूचुअल फंड की कंपनी है। बात करे टॉप रिटर्न को तो Nippon India small cap fund बाकी फंड्स से कही आगे है। यह 26 हजार करोड़ से भी अधिक के फंड को मैनेज कर रही है। इसके रिटर्न की बात करे तो यह बीते एक साल में 28 प्रतिशत से भी अधिक का रिटर्न दिया है। इसके हाईएस्ट रिटर्न की बात करें तो इसने बीते तीन सालो मे 52.33 प्रतिशत का हाई रिटर्न दिया है। 

मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट: ₹100
एक्सपेंस रेश्यो: 0.82 % 
कैश होल्डिंग: 3.21 %
स्कीम एसेट्स साइज: 26,293.50 करोड़ 

Tata small cap fund

टाटा पूरे भारत ही नहीं पुरे दुनिया की जानी मानी और प्रतिष्ठित कंपनी है। टाटा स्मॉल कैप फंड भी एक जाना माना म्यूचुअल फंड  स्कीम है। इसमें आप 150 से भी इंवेस्टमेंट शुरू कर सकते है। यह फंड तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपए का फंड मैनेज करता है। इसके बीते साल के रिटर्न की बात करे तो यह 28.24% था तो वही 3 साल के रिटर्न की बात करे तो यह 50% के आस पास था। 

मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट: ₹150
एक्सपेंस रेश्यो: 0.25% 
कैश होल्डिंग: 11.49%
स्कीम एसेट्स साइज: 3,841.13 करोड़ 

HSBC Small cap fund 

HSBC एक ब्रिटिश मल्टीनैंशनल और वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। इसका यह स्माल कैप फंड काफी अच्छा स्कीम है। इसमें आप 1000 रुपए से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते है। कंपनी इस स्कीम में 9 हजार करोड़ से भी अधिक का फंड मैनेज कर रही है।  इसने बीते साल 25.21% का रिटर्न दिया है। इसका एक्सपेंस रेश्यो भी काफी कम है। 

मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट: ₹1000
एक्सपेंस रेश्यो: 0.74% 
कैश होल्डिंग: 1.90 %
स्कीम एसेट्स साइज: 9,163.42 करोड़ 

म्यूचुअल फंड्स चुनने से पहले किन बातों का रखे ध्यान

आप जब भी किसी म्यूचुअल फंड को चुने तो सबसे पहले तो उस फंड के बारे में अच्छे से जानकारी ली ले। इसके अलावा आप इसके एक्सपेंस रेश्यो, एलोकेशन, फंड मैनेजर, पास्ट रिकॉर्ड इत्यादि की जांच भी अच्छे से करले। इसके अलावा किसी भी म्यूचुअल फंड को अगर आप एक साल से पहले बंद करते है तो आपको 1% exit load फाइन के तौर पर देना होता है। 

Conclusion

आज किस इस आर्टिकल में हमने म्यूचुअल फंड्स के बारे में जाना। हमने इस आर्टिकल के मदद से सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड को भी जाना। आप इनमे से किसी का चयन कर सकते है। 

हालाकि किसी भी फंड में इन्वेस्टमेंट करने से पूर्व आपको खुद से इसकी जांच अवश्य ही करनी चाहिए या फिर आप किसी फाइनेंस एडवाइजर की भी मदद ले सकते है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आप अपने शिकायत या सलाह भी बता सकतें हैं। इस आर्टिकल में इतना ही, हम फिर मिलेंगे अगले आर्टिकल के साथ, तब तक के लिए अलविदा बाय बाय। 

FAQ: सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड

– सबसे बेस्ट म्यूच्यूअल फण्ड कौन सा है?

Nippon India small cap fund 

– म्यूचुअल फंड में कम से कम कितना निवेश कर सकते हैं?

मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट: ₹1000

– म्यूचुअल फंड में nav का मतलब क्या होता है? 

जब आप म्यूचुअल फंड में कोई फंड में इन्वेस्टमेंट करते है, तो इससे उसके यूनिट के वैल्यू का पता चलता है। 

– Exit load क्या होता है? 

यह एक तरह का फाइन होता है, जो की आपको तब भरना होता है अगर आप म्यूचुअल फंड में से अपने इन्वेस्टमेंट की एक तय सीमा से पहले अपने पैसे निकालना चाहते है। 

– क्या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट सेफ होता है?

हां, अन्य इन्वेस्टमेंट को तुलना में यह सेफ होता है। हालाकि यह भी बाजार जोखिम के अधीन होता है। 

– म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट कैसे करे? 

आप किसी भी ब्रोकर के साथ अकाउंट ओपन करके म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट कर सकते है। इसके अलावा आप कई सारे म्यूचुअल फंड्स ऐप के मदद से भी इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकते है। 

और पड़े :

Leave a Comment